सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन पत्र विभाग ने विभिन्न वेबसाइट्स पर जारी कर दिए हैं। इन वेबसाइट्स पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ योजनाओं की विस्तृत जानकारियां भी उपलब्ध हैं। पात्र व्यक्ति इन वेबसाइट्स के माध्यम से संचालित योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां मिलेगी सारी जानकारी
विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्घावस्था, विधवा एवं निशक्त पेंशन योजना की जानकारी वेबसाइट www.nsap.nic.in व www.rajssp.raj.nic.in पर तथा राज्य वृद्घावस्था, विधवा व निशक्त पेंशन योजना की वेबसाइट www.rajssp.raj.nic.in पर जानकारी उपलब्ध है।
इसी तरह से उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के अन्तर्गत sc, st, obc, sbc, ebc, dnt एवं मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा योजना में राज्य के बाहर एवं राज्य की शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी वेबसाइट www.rajpms.nic.in पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विभाग द्वारा संचालित अनुप्रति योजना, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावास, आवासीय विद्यालय, अन्तरजातीय विवाह योजना, आस्था कार्ड योजना, विधवा पुत्री विवाह योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (विशेष योग्यजन), पालनहार योजना, नवजीवन योजना, वृद्घाश्रम एवं डे-केयर सेन्टर के लिए आवेदन करने के साथ अन्य जानकारी वेबसाइट www.sjms.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।