
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एसएस शिंदे होंगे। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो चुके हैं। बता दें कि शिंदे पूर्व में सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भी रह चुके हैं। राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी की 6 मार्च को सेवानिवृत्ति के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। उनके रिटायरमेंट के बाद से एक्टिंग सीजे के तौर पर जस्टिस एमएम श्रीवास्तव नियुक्त किए गए थे।
2008 में बने थे हाईकोर्ट जज
बता दें कि नए चीफ जस्टिस शिंदे ने अपने करियर की शुरूआत वकालत से की थी। 9 अप्रेल, 1987 को वे वकालत के लिए एनरोल हुए। इस दौरान लंबे समय तक उन्होंने प्रैक्टिस की और उसके बाद वे महाराष्ट्र सरकार के भी अधिवक्ता रहे। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की। इसके बाद 17 मार्च, 2008 को वे बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस बने।
ये भी बने चीफ जस्टिस
राजस्थान के साथ ही उत्तराखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी को भी नए चीफ जस्टिस मिल गए हैं। इसके साथ ही तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का तबादला दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस किया गया है।
Published on:
19 Jun 2022 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
