22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिच विजन तकनीक का अनावरण

शेरवुड क्रिकेट एकेडमी में तकनीक सुधार के लिए पिच विजन क्रिकेट सिस्टम स्थापित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

शेरवुड क्रिकेट एकेडमी में तकनीक सुधार के लिए पिच विजन क्रिकेट सिस्टम स्थापित किया गया। कोच रणजीतसिंह थिंद ने बताया कि यूके आधारित सिस्टम पहली बार प्रदेश की किसी एकेडमी में स्थापित किया गया है। इससे बच्चों की क्रिकेट तकनीक में सुधार होगा। इससे बॉलर को उसी लाईन व लैंथ, पैर का स्पॉट, आर्म फ्लो व शॉट खेलने की दिशा का पता चल पाएगा। सैशन का रिकार्ड कर उसका विश्लेषण किया जा सकता है। जिससे तकनीक में सुधार होगा। शेरवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जसविन्द्र सिंह व प्रबंध निदेशक जसवंत सिंह ने पिच विजन का अवलोकन कर सराहना की। (नसं)