25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramlila 2023: अभिनय से लेकर संवादों का दौर ऐसा कि छोटी काशी पर चढ़ने लगा भगवा रंग, देखें वीडियो

जयपुर शहर में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। रामायण की चौपाइयों के बीच भजनों की मधुर स्वरलहरियों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Oct 16, 2023

Ramlila 2023: अभिनय से लेकर संवादों का दौर ऐसा कि छोटी काशी पर चढ़ने लगा भगवा रंग, देखें वीडियो

जवाहर नगर रामलीला समिति सेक्टर पांच में मथुरा से आयी ब्रज़चंद्र रामलीला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन

जयपुर। शारदीय नवरात्र में एक बार फिर छोटी काशी भगवान श्रीराम के रंग में रंगी नजर आ रही है। चहुंओर राम दरबार सजाया जा रहा है। राम राज का बखान किया जा रहा है। शहर में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। आदर्श नगर के श्रीराम मंदिर और जवाहर नगर के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन परवान पर है। हालांकि इस बार भी न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान का मंच दर्शकों को तरस रहा है।
श्रीराम मंदिर प्रन्यास, श्री सनातन धर्म सभा, आदर्श नगर के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू हुई। रामलीला प्रभारी केशव बेदी ने बताया कि रामलीला 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से होगी। इस बार भी कोटा के सुरभि कला केंद्र के कलाकार भगवान राम की लीलाओं का मंचन कर रहे है। इस बार 35 से अधिक कलाकार रामलीला कर रहे है, इसमें महिला कलाकार भी शामिल है। नए सैट और नई कॉस्ट्यूम्स के साथ लाइट्स और बेहतर साउंड का उपयोग किया जा रहा है।
46 वर्षों से चली आ रही मंचन की परंपरा
जवाहर नगर रामलीला समिति सेक्टर पांच शिव मंदिर की ओर से 46 वर्षों से चली आ रही रामलीला मंचन की परंपरा इस बार भी साकार हो रही है। यहां मथुरा से आयी ब्रज़चंद्र रामलीला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहले दिन गणेश वंदना के साथ ही नारद मोह व रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ। इस बीच रामायण की चौपाइयों के बीच भजनों का गायन भी किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष वैद्य भरत गुप्ता ने बताया कि यहां राम लीला का मंचन रोजाना शाम 7:30 बजे किया जा रहा है। रामलीला में आज श्रीराम जन्म और शिव दर्शन लीला का मंचन किया जाएगा।