30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, ‘अटल‘ सेवा केन्द्र अब बना ‘राजीव गांधी‘ सेवा केन्द्र

कानूनी पेचीदगियों के चलते अब अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र करना पड़ेगा...

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Feb 04, 2019

Atal ji

जयपुर।

प्रदेश में जन सुविधा केन्द्र, पंचायत समिति मुख्यालयों व ग्राम सभा मुख्यालयों पर स्थित अटल सेवा केन्द्र का नाम अब फिर से राजीव गांधी सेवा केन्द्र होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की ओर से इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। तत्कालीन केन्द्र सरकार ने केन्द्रों का नाम 2009 में राजीव गांधी सेवा केन्द्र किया था। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने के बाद 2014 में केन्द्रों का नाम अटल सेवा केन्द्र कर दिया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेशों की हवाला देते हुए फिर से नाम बदला गया है।

विधानसभा में गहलोत ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के स्थगन प्रस्ताव के जवाब में कहा था कि न्यायालय के आदेश की पालना के तहत केन्द्रों का नाम बदलकर फिर राजीव सेवा केन्द्र कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न मिला और हम नहीं चाहते थे कि उनका नाम इससे हटाया जाए। इस मामले में विधिक राय ली गई, लेकिन कानूनी पेचीदगियों के चलते अब अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र करना पड़ेगा।