9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरिभाऊ बने राजस्थान के नए राज्यपाल, गहलोत ने क्यों की कलराज मिश्र की तारीफ? CM भजनलाल भी बोले

Rajasthan Politics: राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान के नए राज्यपाल की नियुक्ति की। राष्ट्रपति ने नये राज्यपाल के तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े को नियुक्त किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल 9 सितम्बर को समाप्त होने वाला है। नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम गहलोत ने शुभकामनाएं दी है।

CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े के राज्यपाल नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'वरिष्ठ भाजपा नेता, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को वीरभूमि राजस्थान का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश "विकसित राजस्थान" बनने की दिशा में तेजी के साथ अग्रसर होगा।'

यह भी पढ़ें : राजस्थान को एक साथ मिली ट्रिपल खुशखबरी, देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी हुए आदेश

गहलोत ने की कलराज मिश्र की तारीफ

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर पोस्ट कर लिखा कि 'महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मेरे सौभाग्य का विषय है कि कलराज मिश्र के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला एवं उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ हमें मिला। कलराज मिश्र का राज्यपाल के रूप में कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।'

यह भी पढ़ें : गहलोत सरकार के इस अभियान पर जांच की आंच, सरकार को भारी फर्जीवाड़े की आशंका