हरिभाऊ किसानराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था। उनका जीवन बेहद गरीबी में व्यतीत हुआ था। आजीविका चलाने के लिए कई साल तक औरंगाबाद के फुलंब्री में उन्होंने अखबार भी बेचा था। कृषि से उन्हें बेहद प्यार है। उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम कृषि योग रखा हुआ है।