
राजस्थान ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पूरे देश में आया प्रथम, जानें कैसे
Rajasthan News : राजस्थान ने निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान ने योजना में अनुमोदित दवाओं की संख्या, उपलब्ध दर संविदा, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य मानकों में समग्र रूप से अधिकतम अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि निशुल्क दवा योजना के संचालन को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह रैंकिंग जारी की गई है। जून 2024 में राजस्थान ने 76.78 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तेलंगाना 75 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संचालित निःशुल्क दवा योजना में 1828 दवाएं अनुमोदित हैं।
राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल, 2019 में ड्रग्स एण्ड वैक्सीन्स डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम डैशबोर्ड का निर्माण किया गया था। इस डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न राज्यों में संचालित निशुल्क दवा योजनाओं की प्रगति की सूचना संकलित की जाती है।
यह भी पढ़े -
Good News : दिल के मरीजों के लिए खुशखबर, जयपुर में एक छत के नीचे होंगे सारे इलाजफैमेली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, विधवा या तलाकशुदा पुत्री के लिए नए निर्देश जारी
नेहा गिरि ने बताया कि रैंकिंग का निर्धारण योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों की संख्या, दवाओं के स्टॉक, ऑनलाइन आपूर्ति, क्वालिटी चैकिंग, दवाओं के अवधिपार होने की स्थिति, आपूर्ति में लगने वाले समय सहित 10 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़े -
Updated on:
27 Jul 2024, 12:18 PM IST
Published on:
27 Jul 2024, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.