1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Digital Governance: राजस्थान संपर्क पोर्टल की नई डिजिटल पहल, अब शिकायत की कार्रवाई रिपोर्ट सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी

Digital Governance: अब शिकायत के निस्तारण के बाद उसकी एटीआर (Action Taken Report) सीधे शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को बार-बार पोर्टल लॉगिन करने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 23, 2026

Rajasthan Cabinet Meeting

CM Bhajanlal Sharma (Patrika Photo)

Rajasthan Sampark Portal: जयपुर. राजस्थान सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल पर एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब शिकायत के निस्तारण के बाद उसकी एटीआर (Action Taken Report) सीधे शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को बार-बार पोर्टल लॉगिन करने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

जन अभियोग निराकरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार के अनुसार, शिकायत निस्तारित होते ही संबंधित एटीआर का लिंक शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से भेजा जाएगा। इससे नागरिक यह स्पष्ट रूप से देख सकेंगे कि उनकी शिकायत पर विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई है और किस स्तर पर समाधान हुआ है। यह सुविधा खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और तकनीकी जानकारी कम रखने वाले नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

नई व्यवस्था के तहत शिकायतकर्ता व्हाट्सएप के माध्यम से ही फीडबैक भी दे सकेगा। इससे प्रशासन को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी और जवाबदेही भी मजबूत होगी। डिजिटल दस्तावेज के रूप में एटीआर मिलने से रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और भविष्य में संदर्भ के लिए आसानी से उपलब्ध होगा।

सरकार का उद्देश्य नागरिकों को तेज, सरल और भरोसेमंद सेवा प्रदान करना है। यह पहल ई-गवर्नेंस को मजबूती देने के साथ-साथ जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि शिकायत दर्ज करते समय अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज करें ताकि इस सुविधा का पूरा लाभ मिल सके।

Story Loader