2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Rajasthan New Governor : राजस्थान से बड़ी खबर। कलराज मिश्र की जगह हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल चुना गया है। देर रात राष्ट्रपति भवन से यह आदेश जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jul 2024, 7:29 AM IST

Haribhau Kisanrao Bagade is Rajasthan New Governor President Droupadi Murmu Approves

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Rajasthan New Governor : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल रविवार 21 जुलाई को पूरा हो गया था। पर नया राज्यपाल नियुक्त होने या अन्य किसी को चार्ज देने तक वे पद पर बने हुए थे। शनिवार देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के नए राज्यपाल की घोषणा की। हरिभाऊ किसानराव बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही राजस्थान के भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई राज्यों को नए राज्यपाल मिले तो कई राज्यपालों के प्रभार बदल दिए गए।

हरिभाऊ किसानराव बागड़े कौन हैं जानें?

हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 से लेकर 2019 तक अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वे महाराष्ट्र की विभिन्न सरकारों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, होर्टीकल्चर, रोजगार गारंटी मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा नेता रहे हरिभाऊ किसानराव बागड़े औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे। हरिभाऊ किसानराव बागड़े अगले माह 79 साल के हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पूरे देश में आया प्रथम, जानें कैसे

यह भी पढ़ें -

फैमेली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, विधवा या तलाकशुदा पुत्री के लिए नए निर्देश जारी