3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों तक से BJP ने लिया चंदा…’, मोदी सरकार पर ऐसे ‘बरसे’ Ex CM अशोक गहलोत

Ashok gehlot on BJP's Modi Government : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर हैं। इस बार उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड्स के मामले पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot reacts on electoral bonds politics takes on modi bjp government

Ex CM अशोक गहलोत की सिक्योरिटी में तैनात अफसरों के ट्रांसफर, जानें भजनलाल सरकार में क्या हुआ बड़ा फेरबदल?


[typography_font:14pt]'सामने आ गई भाजपा की लूट'
[typography_font:14pt]राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी बॉन्ड को लेकर हुए खुलासे के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। एक्स हैंडल पर जारी अपनी प्रतिक्रया में गहलोत ने कहा, '[typography_font:14pt]इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है।'

[typography_font:14pt]गहलोत ने आगे कहा, 'जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गईं।'

यह भी पढ़ें : अचानक फिर क्यों चर्चा में हैं गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधु प्रतिभा डोटासरा? जानें बड़ी वजह

[typography_font:14pt]'देश में हुआ है सबसे बड़ा घोटाला'
[typography_font:14pt]पूर्व सीएम गहलोत ने कहा, 'भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।'

[typography_font:14pt]'छिप नहीं सकता भाजपा का भ्रष्टाचार'
[typography_font:14pt;" >गहलोत ने आगे कहा, 'भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।'

Story Loader