
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर। पत्रिका फोटो
Rajasthan Power Cuts : राजस्थान प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने अशोक गहलोत के बयान को प्रदेश की जनता को भ्रमित करने वाला बताया।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं… ये दावा किताबी है’।
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि जोर-शोर से प्रचार किया गया कि राजस्थान बिजली में सरप्लस स्टेट हो गया है, लेकिन जैसे ही गर्मी बढऩे लगी हर जगह बिजली कटौती शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिजली वितरण का ढांचा चरमरा गया है, जिससे आमजन त्रस्त हो गया है।
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत के दावे झूठे हैं। प्रदेश में कहीं पर भी बिजली कटौती नहीं हो रही। अशोक गहलोत के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए झूठी पोस्ट करके लोगों को भ्रमित करते हैं। गहलोत सरकार के कुप्रबन्धन के कारण से हमें पिछली गर्मी में 1000 मेगावाट रोजाना खरीदना और लौटाना पड़ा। प्रदेश प्रगति कर रहा है और इससे बिजली की डिमांड बढ़ रही है। बढ़ती बिजली की मांग को ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है।
Updated on:
9 Jun 2025, 9:12 AM IST
Published on:
9 Jun 2025, 9:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.