21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक परनामी बाेेले, हनुमान बेनीवाल काे मनाकर वापस पार्टी से जोड़ा जाएगा

अशोक परनामी ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा के बाद हनुमान बेनीवाल सहित अन्य लोगों को भी मनाकर वापस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

2 min read
Google source verification
Hanuman Beniwal

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पार्टी से रूठे लोगों को मनाकर वापस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

परनामी ने मंगलवार काे पार्टी कार्यालय में मंत्री समूह की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीणा के बाद हनुमान बेनीवाल सहित अन्य लोगों को भी मनाकर वापस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी कारणवश कोई कार्यकर्ता नाराज होकर अलग हुआ है तो उसे फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मददेनजर हुर्इ इस बैठक में पार्टी के मिशन 180 प्लस पर चर्चा की गर्इ।

बैठक में प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को और अधिक सक्रिय करने पर चर्चा की गर्इ। उन्होंने कांग्रेस के हाईटेक होने और शक्ति ऑपरेशन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस देश में अपने पहचान के अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और वह अब चार राज्यों तक ही सीमट कर रह गर्इ है।

मीणा की घर वापसी के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल के संबंध में पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होनें कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वह जब चाहेंगी जरूरत पर फेरबदल कर सकती है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार ने गत चार सालों में प्रदेश का जितना विकास किया उसका आधा विकास भी कांग्रेस ने नही किया। राजे ने अड़तालीस डिग्री के तापमान में भी प्रदेश में दौरा किया ओर जनता से सीधा संवाद कर जन आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया।

मालूम हाे कि उपचुनाव में कांग्रेस से करारी हार के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजय मिशन पर जुट गर्इ है। पार्टी ने हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा काे फिर से भाजपा में शामिल किया है। सीएम खुद जनता की नाराजगी दूर करने के लिए अगले माह से प्रदेश का दौरा करेगी।