24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम गांधी को मानते हैं, भगत सिंह को भी पूजते हैं’, जयपुर-जोधपुर में मारपीट के बाद बोले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका

Ashutosh Ranka statement: जयपुर और जोधपुर में CJP से जुड़े विवाद के बाद प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी शांति बनाए रखते हुए स्कूलों के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
2 min read
Google source verification
ashutosh ranka tweet

जोधपुर विवाद के बाद आशुतोष रांका की प्रतिक्रिया (Photo- Patrika)

जयपुर के बाद अब जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। रविवार रात जोधपुर में हुई घटना के बाद प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालते हुए प्रतिक्रिया दी है और। उन्होंने साफ संदेश दिया कि हिंसा के बावजूद उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी। आगे उन्होंने यह भी कहा कि हम गांधी को मानते हैं लेकिन साथ ही भगत सिंह को भी पूजते हैं।

आशुतोष रांका ने क्या कहा?

आशुतोष रांका ने कहा, “वे हिंसा और तोड़फोड़ का सहारा लेना जारी रखेंगे। CJP हमेशा शांति बनाए रखेगी। और हम बेहतर स्कूलों के लिए अपनी लड़ाई नहीं रोकेंगे। लेकिन हमारी दृढ़ता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हम गांधी में विश्वास करते हैं, लेकिन हम भगत सिंह की भी पूजा करते हैं।”

रविवार को जोधपुर में हुआ हंगामा

रविवार रात जोधपुर के रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में CJP के ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ संवाद कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में ABVP और भाजयुमो से जुड़े कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ता दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद CJP और विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। एक CJP कार्यकर्ता के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 10-11 कार्यकर्ताओं को डिटेन कर स्थिति संभाली।

इससे पहले जयपुर में हुई थी मारपीट

जोधपुर से पहले 21 अगस्त को जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में CJP की टीम के साथ विवाद हुआ था। टीम सरकारी स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि टीम के साथ मारपीट की गई और वाहनों में तोड़फोड़ व पथराव भी हुआ। इस दौरान CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी मौजूद थे।

बता दें कि CJP की ओर से राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीमें अलग-अलग जिलों में स्कूलों का जायजा लेकर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सामने ला रही हैं और सरकार से सुधार की मांग कर रही हैं