24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तीन साल से था इस पल का इंतजार’, मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद भावुक हुईं कजिया लिज मेजो, जानें क्या कहा?

Miss Universe India 2026 : जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की कजिया लिज मेजो ने खिताब अपने नाम किया। मनिका विश्वकर्मा ने उन्हें क्राउन पहनाया।
3 min read
Google source verification
Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo

Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo (फोटो-दिनेश डाबी और एएनआई)

Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo: जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में केरल की कजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने क्राउन पहनाया। वहीं तमिलनाडू की वैष्णवी गणेश दूसरे स्थान पर और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर पर रही। केजिया अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खिताब जीतने के बाद कजिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और यादगार पल है। कजिया ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस पल के लिए पिछले तीन वर्षों से मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वह यह ताज अपने होमटाउन केरल लेकर जाने और अपने शहर को दुनिया के सामने पहचान दिलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

उर्वशी रौतेला बोलीं- असफलता को कभी असफलता न मानें

कार्यक्रम में पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किसी को भी असफलता को असफलता के रूप में नहीं देखना चाहिए। हर अनुभव से सीखने और आगे बढ़ने की गुंजाइश हमेशा रहती है। उर्वशी ने कहा कि प्रतियोगियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रस्तुत किया, वही सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुष्मिता सेन ने पहनाया था उर्वशी को ताज

उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता को मिस यूनिवर्स के मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए उत्साहित हैं। उर्वशी ने अपने शुरुआती सफर को याद करते हुए कहा कि एक दशक से अधिक समय पहले उनकी पहली मेंटर सुष्मिता सेन ने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद ताज पहनाया था। उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स इंडिया जैसा मंच सिर्फ बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी व्यवसाय या क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शानदार अवसर देता है। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उनके जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें उम्मीद है कि इस बार जीतने वाली युवती का जीवन भी यह मंच बदल देगा।

सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला रहीं जज

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और मिस यूनिवर्स में फर्स्ट रनर-अप रह चुकीं सेलिना जेटली, फिल्म प्रोड्यूसर व पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर और मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने इस पेजेंट को जज किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा भी मौजूद रहीं।

देखिए, कार्यक्रम की Photos