जयपुर.राजधानी में एटीएम चोरों के निशाने पर है। (ATM thieves targeted, now batteries taken) अब एटीएम में सेंध लगाके चोर यूपीएस से बैट्ररी चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने एक अॉफिस से नकदी व सरकारी नलकूप से तार भी चोरी कर लिए। सोडाला थाने के श्याम नगर मैट्रो स्टेशन के पास पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम में घुसकर चोरों ने यूपीएस से बैट्ररी निकाल ली। बिजली की समस्या आने पर तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब बैट्ररी चोरी होने का पता चला। इसकी प्राथमिकी बैंक के मैनेजर हरिनारायण ने सोडाला थाने में दर्ज कराई। इधर संसार चन्द्र रोड के पास एक निजी कंपनी की खिड़की का ताला तोड़कर रुपए व सामान चोर ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र बाबूलाल की निजी कंपनी की अॉफिस है, जिसकी खिड़की की रिंग हटाकर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। आलमारी में रखे 1 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। चोर खिड़की के सहारे ही बाहर निकल गए। सुबह कर्मचारी अॉफिस आए तब चोरी की पता चला। कंपनी संचालक राकेश ने संजय सर्किल में प्राथमिकी दर्ज कराई।