नकल गिरोह पर एक बार फिर एटीएस और एसओजी की टीमों ने शिकंजा कसते हुए कोचिंग संचालक समेत कई लोगों को राजधानी जयपुर से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ये गिरोह अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर उन्हें परीक्षा से पहले ही आंसर—की उपलब्ध करा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों की ये कार्रवाई जेल प्रहरी परीक्षा में नकल के दौरान की गई। एटीएस के डीआईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि नकल गिरोह को लेकर सतर्क टीमों ने आंसर—की समेत सात लोगोें को पकड़ा है। इसमें एक कोचिंग संचालक भी शामिल है। गिरोह में छह लोग जयपुर से और एक राजसमंद का सरकारी अधिकारी है। एटीएस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि आंसर—की उनको कहां से मिली। क्योंकि परीक्षा लेने वाली एजेंसी को ही प्रश्नों के बारे में जानकारी हो सकती है। ऐसे में कहीं मिलीभगत का खेल वहीं से तो नहीं चल रहा। फिलहाल मामले के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारों की माने तो कई परीक्षार्थी तीन से पांच लाख रुपए देकर आंसर—की ले चुके है। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा देकर निकल चुके है।