
जयपुर
खोह नागोरियान इलाके में यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ( Traffic policemen ) पर एक चालक ने बस चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी शराबी चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।
तेज गति में देखकर रुकवाने की कोशिश ( jaipur crime news )
थानाप्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार कटेवा (30) चिड़ावा झुंझुनूं का रहने वाला है। बुल नंबर-12 पर तैनात एसआई दुर्गाप्रसाद, कांस्टेबल रोहिताश्व, बलराम व चालक राजेश जाखड़ गोनेर तिराहा पर ड्यूटी पर तैनात थे।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जयपुर से दौसा की ओर जा रही एक बस की गति अधिक होने पर कांस्टेबल बलराम व रोहिताश्व ने रोकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों को रास्ते पर खड़ा देखकर चालक ने पहले तो बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाए। लेकिन पुलिसकर्मियों के पास पहुंचने पर रुकने के बजाय गति को बढ़ाकर उन पर बस चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने दूसरी ओर छलांग लगाकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।
दौसा की ओर भगा ले गया बस ( crime in jaipur )
इसके बाद आरोपी चालक बस को दौसा की ओर भगा ले गया। तैनात पुलिसकर्मियों ने बस का पीछा कर आगरा रोड पुरानी चुंगी पर रुकवाने के बाद जांच की तो वह शराब के नशे में धुत मिला। एसआई दुर्गाप्रसाद की रिपोर्ट पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार कटेवा को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
8 Dec 2019, 12:26 AM IST
Published on:
8 Dec 2019, 12:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.