5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुभवहीन गेंदबाजी, खराब फील्डिंग का ऑस्ट्रेलिया ने फायदा उठाया

ना जसप्रीत बुमराह और ना रविचंद्रन अश्विन, भारतीय टीम को अनुभवहीन गेंदबाजीक्रम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट के लिए शुक्रवार को मैदान पर उतरना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 16 Jan 2021, 2:14 AM IST

jaipur

अनुभवहीन गेंदबाजी, खराब फील्डिंग का ऑस्ट्रेलिया ने फायदा उठाया

ब्रिस्बेन. ना जसप्रीत बुमराह और ना रविचंद्रन अश्विन, भारतीय टीम को अनुभवहीन गेंदबाजीक्रम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट के लिए शुक्रवार को मैदान पर उतरना पड़ा। रही सही कसर, खराब फील्डिंग और पेसर नवदीप सैनी की चोट ने पूरी कर दी। इन सभी मौकों का फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशैन के शतक से स्टंह्रश्वस तक पांच विकेट पर 274 रन बना लिए। कह्रश्वतान टिम पेन 38 और कैमरून ग्रीन 28 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कैच छोडऩा महंगा पड़ा भारतीय खिलाडिय़ों का फील्डिंग में खराब प्रदर्शन जारी रहा। लाबुशैन जब 37 पर खेल रहे थे तब कह्रश्वतान रहाणे ने उनका आसान सा कैच टपका दिया। वहीं, शार्दुल ठाकुर
अपनी ही गेंद पर कैमरून ग्रीन का रिटर्न कैच नहीं लपक सके।

सैनी 7.5 ओवर फेंकने के बाद हुए चोटिल , खेलने पर संशय
भारत के चोटिल खिलाडिय़ों की सूची कम नहीं हो रही है। अब इसमें नया नाम मीडियम पेसर नवदीप सैनी का भी जुड़ गया है। सैनी अपने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद लडख़ड़ाने लगे। ग्रोइन की समस्या के बाद सैनी को मैदान से बाहर जाना पड़ा और वह फिर गेंदबाजी नहीं कर सके। सैनी को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। लेकिन उनका दोबारा उतरना मुश्किल लग रहा है। यदि सैनी खेलने के लिए फिट नहीं हो सके तो भारतीय टीम को उनके विकल्प के तौर पर एक अतिरिक्त खिलाड़ी मिलेगा।

नहीं खेल सके बुमराह-अश्विन
चो टिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर सस्पेंस मैच से कुछ देर पहले खत्म हुआ, जब भारतीय टीम ने अंतिम एकादश की घोषणा की। मेडिकल स्टाफ अंतिम समय तक इनकी चोट पर काम कर रहा था। लेकिन आखिर में दोनों दिग्गजों को मैच में नहीं उतारने का फैसला लिया गया। मी डियम पेसर शार्दुल ठाकुर और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की भी टीम में वापसी हुई। शार्दुल ने दो साल पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें वह 10 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गए थे। वहीं, मयंक इस सीरीज में दो टेस्ट खेल चुके हैं। लेकिन वह दोनों ही टेस्ट मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे।