13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर केमिकल रंगों से बचे, अन्यथा जा सकती है आंखों की रोशनी : डॉ नगेंद्र शेखावत

रंगों के त्योंहार होली पर हर्बल कलर का इस्तेमाल करे।

2 min read
Google source verification
होली पर केमिकल रंगों से बचे, अन्यथा जा सकती है आंखों की रोशनी : डॉ नगेंद्र शेखावत

होली पर केमिकल रंगों से बचे, अन्यथा जा सकती है आंखों की रोशनी : डॉ नगेंद्र शेखावत

जयपुर। रंगों के त्योंहार होली पर हर्बल कलर का इस्तेमाल करे। इसे लेकर सरकार व सभी संस्थाओं की ओर से अपील की जाती है। फिर भी लोग केमिकल वाले रंगों से नहीं बच पाते हैं। बड़े हों या बच्चे हर कोई एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं। त्योहार की खुशी के बीच सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कई बार चटक दिखने वाले रंगों में मौजूद जस्ता, जिंक, शीशा, अभ्रक, सिलिका, पोटैशियम, क्रोमियम व आर्सेनिक जैसे खतरनाक रासायनिक तत्व खतरनाक साबित होते है।

यह केमिकल युक्त रंग आंखों में खतरनाक असर डाल सकते है। जिसका गहरा असर आंखों पर हो सकता है। यहां तक की आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसलिए रंगों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि लोगों को प्राकृतिक यानी हर्बल रंगों से होली खेले। केमिकल युक्त कलर से होली खेलने से बचे।

एसएमएस अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नगेंद्र शेखावत का कहना है कि होली पर बाजार में केमिकल वाले रंगों की भरमार है। आंखों में इन रंगों के जाने से लाल हो जाती हैं। चेहरे पर जलन भी हो सकती है। केमिकल वाले रंग मुंह में जाने से एलर्जी और चेहरा खराब भी हो सकता है। रंग और पानी भरे गुब्बारे की चोट से आंखों में गहरी चोट लग सकती है।

डॉ शेखावत ने बताया कि अगर आंखों में कोई भी रंग चला गया है तो सबसे पहले लोगों को उस व्यक्ति की आंखों को बाहर से सूखे कपड़े से साफ करना चाहिए। ताकी सूखा रंग उतर जाए। इसके बाद आंखों में पानी डालकर धोना चाहिए। फिर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आंखों के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अन्यथा रोशनी जाने का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा रंगों का शरीर के अन्य भागों पर भी दुष्प्रभाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि केमिकल वाले रंगों को खेलने से बचा जाए।

ऐसे करें बचाव..

- यदि रंग आंखों में चले जाए तो तत्काल आंखों में पानी मारकर साफ करें।
— प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।
— आंखों में रंग जाने पर रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से धोएं।
— बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी क्रीम या दवाइयां न लगाएं।
- रंग खेलने से पहले हाथ और चेहरे पर नारियल, सरसों का तेल या कोई जैली लगा लें।
- रंगों को साबुन से कतई न छुड़ाएं, एलर्जी होने का खतरा रहता है।
- बच्चों की आंखों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षात्मक चश्मे पहनाएं।