
Ayodhya Ram Mandir: 3 दिन जगमग होंगे बाजार, दुकान—दुकान जलेंगे दीपक
जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह है। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर के बाजार दिवाली के जैसे रोशनी से जगमग होंगे। बाजारों में श्रीरामजी के दर्शन होते नजर आएंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है, बाजार सजने लगे है। बाजारों में 2 से 3 दिन तक रोशनी देखने को मिलेगी। वहीं दुकानों के बाहर दीपदान होगा। बाजार भगवा रंग में रंगे नजर आएंगे।
चांदपोल बाजार में तीन दिवसीय उत्सव का आयेाजन हो रहा है। बाजार में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक रोशनी होगी। सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि 22 जनवरी अयोध्या में राम जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में बाजार में उत्सव मनाया जा रहा है। 3 दिन के लिए बाजार में भव्य लाइटिंग की जा रही है। यह रोशनी 21 जनवरी से शुरू होगी। हर पोल से बरामदों तक एलईडी बल्ब की तीन झालरे लगाई जा रही है। बरादमों के उपर भी रोशनी की जाएगी। महामंत्री घनश्याम भूतड़ा ने बताया बाजार की साफ सफाई के अलावा प्रत्येक दुकानों पर पांच दीपक जलाए जाएंगे।
हैरिटेज बाजार में रोशनी
त्रिपोलिया बाजार 22 जनवरी को रोशनी से जगमग होगा। बाजार में सजावट का काम शुरू हो चुका है। त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि बाजार में भव्य रोशनी की जा रही है। यह हैरिटेज बाजार रोशनी से जगमग होगा। छोटी चौपड़ पर रामदरबार सजाया जाएगा। जहां महाआरती होगी। बाजार के सभी व्यापारी इस महाआरती में शामिल होंगे।
होगी सामूहिक महाआरती
चौड़ा रास्ता में सजावट का काम शुरू हो चुका है। बाजार में दो दिन आकर्षक रोशनी होगी। चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सौभागमल अग्रवाल का कहना है कि बाजार 21, 22 व 23 जनवरी को रोशनी से जगमग रहेगा। 21 और 22 जनवरी को बाजार में सामूहिक महाआरती होगी, जिसमे बाजार के सभी व्यापारी शामिल होंगे। श्रीराम दरबार सजाया जाएगा।
पांच बत्ती पर दीपकों का संगम
एमआई रोड बाजार करीब 3 किलोमीटर में दो दिन रोशनी से जगमग होगा। इसे लेकर तैयारियों तेज हो गई है। एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बाजार में दो दिन रोशनी होगी। 21 जनवरी को रोशनी का स्वीच आॅन होगा, बाजार में पांच बत्ती पर दीपकों का संगम नजर आएगा। आज से बाजार में दुकान—दुकान दीपकों बांटे जा रहे है।
भगवा रंग की पताकाएं
किशनपोल बाजार को भगवा रंग में सजाया जा रहा है। किशनपोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष खुंटेटा ने बताया कि बाजार में 21 व 22 जनवरी को रोशनी की जाएगी। बाजार देा दिन रोशनी से जगमग होगा। बाजार में भगवा रंग की पताकाएं व झालरे लगा दी गई है। इसके साथ 22 जनवरी को भक्ति संगीत का भी आयोजन होगा।
Published on:
20 Jan 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
