10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमारे सपनों को आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है: सुधांशु त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के साथ ही भारत की विजय पताका भी दुनिया में फहराने लगी है। इस बार की दिवाली कई मायनों में पहली और आखिरी दिवाली होगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 04, 2023

हमारे सपनों को आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है: सुधांशु त्रिवेदी

हमारे सपनों को आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है: सुधांशु त्रिवेदी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के साथ ही भारत की विजय पताका भी दुनिया में फहराने लगी है। इस बार की दिवाली कई मायनों में पहली और आखिरी दिवाली होगी। पहली इस मायने में कि रामलला मंदिर में विराजेंगे और वहीं आखिरी इसलिए की रामलला टैंट से भव्य मंदिर में विराजेंगे।

जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर डायलॉग्स के दो दिवसीय आठवें संस्करण के शुभारंभ पर त्रिवेदी ने वामपंथियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया ही चौराहे पर खड़ी है। सनातन धर्म को वायरस बताने वालों के दिमाग में वायरस है। आज हमारे सपनों को आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। भारत शक्ति को भ्रमित करने के लिए आंदोलन, हिंसा, झूठे नरेटिव गढऩे से लेकर पूरी व्यवस्था को बदलने का षडयंत्र रचे जा रहे हैं। लेकिन इस अंधकार के निवारण के लिए अब सभी को सारथी बनना होगा।

राम मंदिर का निर्माण कालचक्र की गति की तरह

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कालचक्र की गति की तरह है। मंदिर का शिलान्यास, निर्माण और राजनीतिक परिवर्तन निरंतर क्रम में चल रहा है। देश का उद्धार, उत्थान और सम्मान निरंतर ऊंचाई की ओर अग्रसर है। सुधांशु त्रिवेदी ने अपने चिरपरिचत अंदाज में धर्म, शास्त्र, इतिहास व विज्ञान सहित अनेक विषयों पर बतौर दार्शनिक विचार व्यक्त करते हुए श्रोताओं की वाहवाही ली। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि देश में फैलाई जा रही अव्यवस्था की धुंध और भ्रम का एक ही निवारण है और वह है मोदी फैक्टर। मोदी फैक्टर की दो डोज हो चुकी है।

राजतिलक से पहले सभी समाजों का सम्मान

त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या में भगवान राम के राजतिलक से पहले आदिवासी समाज, वानर इत्यादि का सम्मान किया गया था। उसी तरह अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से पूर्व समाज के सभी वर्गों का सम्मान हो रहा है। इस क्रम में देश में चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास, तीन करोड़ महिलाओं को सम्मान, किसान सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया गया है। आदिवासी समाज के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद के समय भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू किया गया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल में रामलला को विराजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-कैसे जलाएं पटाखे, बताएगी ग्रेटर नगर निगम की अग्निशमन शाखा

राष्ट्रवादियों ने भी रखे अपने विचार
वार्षिक वैचारिक सम्मेलन में देश विदेश से आए राष्ट्रवादियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, भारतीय इतिहास व इतिहास लेखन, राष्ट्र निर्माण के लिए उर्जा, भारत के खिलाफ विदेशी एजेंडा, देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां, भारत के वैश्विक वामपंथ, हिन्दुत्व, सनातन व शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया। देश में लंबे समय से चली आ रही एक ही विचारधारा से अलग राष्ट्रवादी वैचारिक मंथन में वक्ताओं ने श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर साहित्यकार आनंद रंगनाथन की पुस्तक 'हिन्दूज इन हिन्दू राष्ट्र' तथा जयपुर डायलॉग्स के चेयरपर्सन संजय दीक्षित की पुस्तक 'ऑल रिलिजन ऑल रिलिजनस आर नॉट द सेम' का भी विमोचन किया गया। इससे पहले जयपुर डायलॉग्स के चेयरपर्सन संजय दीक्षित ने विषय प्रवर्तन व अध्यक्ष सुनील कोठारी ने स्वागत किया।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग