कैसे जलाएं पटाखे, बताएगी ग्रेटर नगर निगम की अग्निशमन शाखा
दिवाली पर दोनों नगर निगम मुस्तैद रहेंगे। आग बुझाने के लिए दोनों निगमों ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए ग्रेटर नगर निगम कुछ थानों पर अग्निशमन वाहन खड़ा करेगा और राउंड द क्लॉक अग्निशमन शाखा की टीमें काम करेगी।
कैसे जलाएं पटाखे, बताएगी ग्रेटर नगर निगम की अग्निशमन शाखा
उमेश शर्मा। दिवाली पर दोनों नगर निगम मुस्तैद रहेंगे। आग बुझाने के लिए दोनों निगमों ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए ग्रेटर नगर निगम कुछ थानों पर अग्निशमन वाहन खड़ा करेगा और राउंड द क्लॉक अग्निशमन शाखा की टीमें काम करेगी।
ग्रेटर नगर निगम सीएफओ जलज घसिया ने लोगों को जागरूक करने के लिहाज से यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का भी प्लान बनाया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह पटाखें जलाए जाएं। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ परिवार के बड़े लोग मौजूद रहें। पानी और मिट्टी की बाल्टी साथ रखें ताकि आग लगे तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। निगम प्रशासन की गाड़ियां भी तैयार हैं और कई इक्विपमेंट भी खरीद लिए गए हैं। आपको बता दें आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी में 12 फायर स्टेशन पर 57 छोटी-बड़ी दमकल मौजूद हैं। इसके अलावा तंग गलियों में आग पर काबू पाने के लिए मोटरसाइकिल दमकल और बड़ी बिल्डिंग के लिए 72 और 42 मीटर एएचएलपी मौजूद है।
मुस्तैद रहेगी अग्निशमन की टीम
हेरिटेज निगम ने अग्निशमन कर्मचारियों को दिवाली के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। शहर के 8 पुलिस थानों पर भी फायर व्हीकल तैनात किए जाएंगे। तंग बाजारों में आग लगी तो फायर बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि बड़ी आग दमकल से ही बुझाई जाएगी। साथ ही कर्मचारियों की शिफ्टों के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। फोन पर भी कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे।