
Ayodhya Ramlala Temple: दिवाली के जैसे जगमग होंगे बाजार, जयपुर में भी होंगे रामलला के दर्शन
जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह है। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 व 22 जनवरी को जयपुर के बाजार दिवाली के जैसे रोशनी से जगमग होंगे। बाजारों में श्रीरामजी के दर्शन होते नजर आएंगे। इसे लेकर जयपुर व्यापार महासंघ ने आज बैठक बुलाई है, इसमें 22 जनवरी को बाजारों में सजावट करने के साथ इस दिन भव्य उत्सव मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर के परकोटे से सभी बड़े बाजारों में दिवाली के जैसे रोशनी को लेकर व्यापारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। देा दिन जयपुर के बाजार दीपावली के जैसे रोशनी से जगमग होंगे। इस बीच बाजारों में जगह—जगह श्रीरामजी के झांकी के भी दर्शन होंगे। बाजारों में श्रीरामजी की झांकी के गेट बनाए जाएंगे। व्यापारियों की मानें तो बाजारों में 21 व 22 जनवरी को रोशनी की जाएगी।
रामनिवास बाग में जलेंगे 111000 दीपक
रामनिवास बाग में 22 जनवरी को अयोध्या नगरी साकार होती नजर आएगी। यहां अयोध्या के जैसा श्रीराम मंदिर साकार होगा। रामनिवास बाग को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जाएगा, यहां बनने वाले श्रीराम मंदिर के चार द्वार होंगे। वहीं इस दिन यहां एक लाख 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वहीं शोभायात्रा में निकाली जाएगी, जिस पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यहां 15 फीट ऊंचे रामलला के दर्शन भी होंगे। इसमें शहर भर से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे। शाम 4 बजे बाद भव्य आतिशबाजी होगी, वहीं शाम होते ही यह अयोध्या नगरी एक लाख 11 हजार दीपकों से जगमग हो उठेगी। इसके बाद भजन संध्या होगी। इसे लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
शहर में सजावट
जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल का कहना है कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी में उत्साह है। सभी व्यापारियों का मानस है कि इसदिन बाजारों में भव्य रोशनी की जाए। बाजारों को दिवाली से भी अधिक सजाया जाए। इसे लेकर आज सभी व्यापारियों से चर्चा कर रहे है।
गायत्री परिवार मनाएगा दीप महोत्सव
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विविध आयोजन किए जाएंगे। शक्तिपीठ-चेतना केन्द्रों पर दीप महोत्सव होगा। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता 22 जनवरी को सुबह दस बजे से प्रेरणाप्रद गीत, भजन-संगीत के साथ आयोजन से जुड़ेंगे। शाम 6:15 बजे घरों, गायत्री शक्तिपीठों, गायत्री प्रज्ञापीठों, गायत्री जन-जागरण केंद्रों में दीपक प्रज्जवलित कर दीप महोत्सव मनाया जाएगा।
घर-घर जाकर बांटे पीले चावल
निवारू रोड झोटवाड़ा की बालाजी विहार एन कॉलोनी में अयोध्या धाम से आए पूजित पीले चावल वितरित कर धर्म प्रेमियों को श्रीराम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी भाग लिया। कॉलोनी के बच्चे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण एवं बालाजी का स्वरूप धारण किए हुए थे।
Published on:
09 Jan 2024 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
