17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या में रामलला के साथ यहां भी होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर में घर—घर उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। मंदिरों में विशेष—पूजा और अनुष्ठान होंगे। वहीं घरों के साथ मंदिरों में दीपदान किया जाएगा। इसे लेकर शहर में अभी से आयोजन शुरू होने लगे है।

2 min read
Google source verification
Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या में रामलला के साथ यहां भी होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या में रामलला के साथ यहां भी होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

जयपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर में घर—घर उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। मंदिरों में विशेष—पूजा और अनुष्ठान होंगे। वहीं घरों के साथ मंदिरों में दीपदान किया जाएगा। इसे लेकर शहर में अभी से आयोजन शुरू होने लगे है। देवस्थान विभाग के मंदिरों में विशेष पूजा—अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने सभी मंदिरों में 10—10 हजार रुपए का बजट रखा है। वहीं निजी मंदिरों में भी दीपदान, महाआरती के आयोजन होंगे।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर, गलता तीर्थ सहित प्रमुख मंदिरों में महाआरती होगी। शाम को मंदिर दीपकों से जगमग होंगे। गलता तीर्थ में महादीपदान किया जाएगा। गलता के पवित्र कुंडों के साथ यहां विराजित रामलला के तीनों स्वरूपों की महाआरती होगी। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 22 जनवरी को ताड़क बाबा श्रीरामलला के स्वरूप में नजर आएंगे। मंदिर में राम दरबार की झांकी के दर्शन होंगे। वहीं दोपहर में सामूहिक हनुमान चालिसा के पाठ गूंजेंगे। महंत शक्ति व्यास के सान्निध्य में भक्त एक साथ हनुमान चालिसा के पाठ करेंगे। पुजारी विश्वास व्यास ने बताया कि दोपहर एक बजे हनुमान चालिसा के सामूहिक रूप से पाठ करेंगे। इस उपलक्ष्य में मंदिर में रामलला की विशेष झांकी सजाई जाएगी। वहीं शाम को महाआरती होगी, इस दौरान मंदिर दीपकों से जगमग होगा। महोत्सव को लेकर 23 जनवरी को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

बैंडवादन के बीच महाआरती
शहर के श्रीराम मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे। आदर्श नगर के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को महाआरती होगी। मंदिर परिसर दीपकों से जगमग होगा। वहीं सामूहिक सुंदरकांड के पाठ होंगे। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे। श्रीराम मंदिर प्रन्यास आदर्श नगर जयपुर उपाध्यक्ष राजीव मनचंदा ने बताया कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर में आतिशबाजी की जाएगी। पूरे मंदिर में दीपदान होगा। वहीं बाहर सड़क पर दीपावली के जैसे रोशनी की जाएगी। बैंडवादन के बीच महाआरती होगी।

24 घंटे तक संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ
21 जनवरी को सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल कॉलेज परिसर के महाराजा अग्रसेन मंदिर में सुबह 10 बजे 51 आसनों पर 24 घंटे तक संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन होगा। वहीं 22 जनवरी को सुबह 10 बजे अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुतिपर यज्ञ अनुष्ठान किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास प्रांत जयपुर, श्री अग्रवाल शिक्षा समिति एवं अग्र युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा। इससे पहले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने किया। उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को परिवार से जोड़ने का आव्हान किया। अग्र युवा शक्ति के अध्यक्ष रूपकिशोर गोयल ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में जयपुर के आमजन शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें : उत्तरायण में आया सूर्य, बजेगी शहनाई... जानें क्या होगा असर

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 22 को
निवारू रोड स्थित जय बाबा बालाजी धाम में 22 जनवरी को श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन सुबह 8:15 बजे श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा। दोपहर 12:21 बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 1:15 बजे छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की जाएगी। दोपहर 2:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 21 जनवरी को हवन और महाभिषेक होगा।