
जयपुर
इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ आने वाली फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। दोनों ने ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करते रहे हैं। बता दें कि पहेली बार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के इस यंग ऑनस्क्रीन कपल की फिल्म बागी 2 का फैन्स को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स पर टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है।
बागी 2 के प्रमोशन को देख कर तो यही लग रहा है कि मेकर्स ने इन सब के लिए काफी पैसे खर्च किए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में बागी 2 के प्रमोशन के लिए दिशा और टाइगर दिल्ली गए थे और वहां उन्होंने खूब धूम मचाई थी। जिसके बाद अब वो आज में जयपुर पहुंचेंगे। इसी सिलसिले में अब वे जयपुर में है और पिंकसिटी में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है।
बता दें कि ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म में टाइगर का एक्शन लुक पहले से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म में कई स्टंट्स को टाइगर ने खुद अंजाम दिया है।
फैन्स के बीच बागी 2 के क्रेज को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स ने रिलीज के 5 दिन पहले ही फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर के चर्चे पहले से ही सोशल मीडिया पर छाय हुए हैं। और अक्सर ही दोनों को डेट पर देखा जाता है। हलाकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया हैं।
Published on:
28 Mar 2018 12:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
