
mahila congress
जयपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के शनिवार को विस्तार होने के साथ ही कार्यकारिणी विवादों में आ गई। कार्यकारिणी विस्तार में जयपुर ग्रेटर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई गई भावना पटेल वासवानी की नियुक्ति पर नियुक्ति के 5 घंटे बाद ही रोक लगा दी गई है। दरअसल जैसे ही भावना पटेल वासवानी की नियुक्ति के आदेश हुए।
वैसे ही शहर कांग्रेस के कई नेताओं ने इसके विरोध में मोर्चा खोलते हुए विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भावना पटेल वासवानी ने नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ा था, जिसके चलते इन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था ।
निर्दलीय चुनाव लड़ने और विरोध की खबरें जैसे ही प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रेहाना रियाज तक पहुंची तो उन्होंने आनन-फानन में तुरंत ही नियुक्ति पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में प्रदेश प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा से भी चर्चा कर आगामी आदेश तक युक्ति पर रोक लगा दी है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि जयपुर ग्रेटर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद ही अपना फैसला लेगी और उसके बाद ही जयपुर गेटर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता ने की थी लॉबिंग
बताया जाता है कि भावना पटेल वासवानी को जयपुर ग्रेटर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करवाने के लिए विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ चुके एक कांग्रेस नेता ने लॉबिंग की थी। गौरतलब है कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का शनिवार को ही विस्तार किया गया था। जिसमें 13 महिला नेताओं को जगह दी गई थी। इससे पहले शनिवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी विस्तार में दो उपाध्यक्ष, चार महासचिव, पांच सचिव और दो जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की थी।
Published on:
02 Jul 2021 10:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
