
राजस्थान की सबसे बहुचर्चित बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर इस मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिला रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव मैदान में उतर मुकाबले को रोचक बना दिया था। इस सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम चौधरी, बीजेपी के कैलाश चौधरी और शिव विधायक रविंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से आठ विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रेल को 2641 बूथों पर मतदान हुआ था। कुल 75.93 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिस पर मतगणना जारी है। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि भाटी ने दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस और बीजेपी को पछाड़ दिया है। हालांकि शाम तक अंतिम परिणाम सभी के सामने होंगे।
Updated on:
04 Jun 2024 09:13 am
Published on:
04 Jun 2024 09:13 am
