11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर रिफाइनरी- पेट्रोलियम मंत्री का कांग्रेस पर पलटवार, तेल ही नहीं रेगिस्तान से पानी भी निकालना जानती है बीजेपी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उस समय शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था, तब वो ना तो सीएम थी, और ना ही पीएम...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Punit Kumar

Jan 16, 2018

Dharmendra Pradhan

जयपुर। बाड़मेर के पचपदरा में देश की पहली आधुनिक रिफाइनरी के शुभारंभ के दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में जहां एक तरफ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर कहा कि रिफाइनरी के बाद यहां की जनता को पानी की समस्याओं से भी निजात मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का शिलान्यास अपने आप में ऐतिहासिक घटना है।

ऐतिहासिक है रिफाइनरी का शिलान्यास-

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब एक रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल जैसी जटिल परियोजना का शुभारंभ एक ही समय पर की जा रही है। उनका कहना कि इससे पहले कई रिफाइनरियों को पहले और फिर बाद में पेट्रोकेमिकल परिसर को बनाया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने जनसभा में रिफाइनरी के कार्यों योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि मंत्रालय ना केवल बाड़मेर में तेल उत्पादन का काम करेगा, बल्कि यहां पानी के संसाधनों को भी रिफाइन किया जाएगा। जिससे इलाके को पानी की समस्या से छूटकारा मिले। इस योजना पर मंत्रालय राज्य सरकार से भी मदद लेगी।

Read More: काैन थे मेजर दलपत सिंह शेखावत, जिन्हें माेदी ने रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ पर किया प्रणाम

लुप्त हो चुकी सरस्वती से निकाला जाएगा पानी-

जनसभा के दौरान पेट्रोलियम मंत्री ने राजस्थान में बहने वाली अब लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी पर कहा कि केंद्र सरकार अपनी कोशिशों में जुटी है कि लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी का पानी दुबारा से प्रदेश के लोगों को मिल सके। साथ ही कहा कि नदी के जल को किसी भी योजना के जरिए ऊपर तक लाने की कोशिश की जाएगी। तो वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जल्दबाजी में रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया।

Read More: पीएम मोदी बोले- राजस्थान में कांग्रेस और अकाल जुड़वां भाई, जानें संबोधन की 10 बड़ी बातें

कांग्रेस पर लगाया आरोप-

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उस समय शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था, तब वो ना तो सीएम थी, और ना ही पीएम पद पर थी। फिर कैसे उनके जरिए रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया गया। उनका कहना कि ऐसा करके कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उनका कि कार्यक्रम को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि बीजेपी विकास की राजनीति पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस धोखाधड़ी की राजनीति करती है।