11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan JJM Scam : संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट पर एसीबी ने हिरासत में लिया, जयपुर लेकर आ रही है टीम

Rajasthan JJM Scam Case : राजस्थान में जेजेएम घोटाले मामले में एसीबी ने संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। संजय बड़ाया की गिरफ्तारी के लिए एसओजी ने लुक आउट नोटिस जारी करवाया था।

2 min read
Google source verification
Rajasthan JJM Scam Case Sanjay Badaya was detained by ACB at Delhi airport team is bringing it to Jaipur

संजय बड़ाया। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan JJM Scam Case : राजस्थान में जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में एसीबी ने संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि संजय बड़ाया को हिरासत में लेकर एसीबी की टीम जयपुर आ रही है। संजय बड़ाया एक शादी में थाईलैंड गया हुआ था।

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में विदेश जाने वाले संजय बड़ाया की गिरफ्तारी के लिए एसओजी ने लुक आउट नोटिस जारी करवा रखा था। संजय बड़ाया जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा डीआईजी डॉक्टर रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तैयार एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। इस टीम में एसपी महावीर प्रसाद शर्मा, एसपी भूपेंद्र सिंह, एसपी हिमांशु कुलदीप सहित अन्य शामिल थे। यह कार्रवाई डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर हुई।

इससे पूर्व संजय बड़ाया पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही विदेश चला गया था। इसके चलते एसओजी उसको पकड़ नहीं सकी। संजय बड़ाया पर आरोप है कि महेश जोशी के लिए बंधी के पैसे एकत्र करने का काम था। डीआइजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि संजय बड़ाया के जयपुर एयरपोर्ट पर आने या फिर अन्य किसी भी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी करवाया है।

महेश जोशी ने दिया एक ही जवाब-नीचे से आई फाइल एप्रूव की

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ एसीबी अपने स्तर पर ही सबूत जुटा रही है। रिमांड अवधि के दौरान जोशी से रविवार रात तक कुल 24 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान जोशी से जेजेएम घोटाले के लिए किए गए फर्जीवाड़े और ठेकेदार व जलदाय अधिकारियों से एकत्र की जाने वाली घूस की रकम के संबंध में कई सवाल पूछे।

आज एसीबी कोर्ट में पेश होंगे जोशी

हालांकि जोशी ने फर्जीवाड़े के संबंध में फाइल नीचे अधिकारियों से उनके पास पहुंचना बताया, जिसे उन्होंने एप्रूव की। घूस की रकम के संबंध में उन्होंने इनकार कर दिया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को जोशी को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। बहुचर्चित 960 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में पिछली कांग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को एसीबी ने 7 मई को उनकी शादी की सालगिरह के दिन गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग