25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जानिए 11-12-13-14-15 मई को राजस्थान में कहां होगी बारिश-कहां चलेगी लू

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को राजस्थान के 10 जिलों व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। जानें 13-14-15 मई को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।
2 min read
Google source verification
Heat wave Alert

Heat wave Alert(photo-patrika)

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज गर्म हवाएं तो कहीं अभी भी हल्की बारिश और तूफानी हवा चल रही है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पर उसके बाद मौसम अचानक बदल जाएगा। 13-14-15 मई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि (गर्म रातें) दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई गई है। जोधपुर संभाग के आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने व हीट वेव जारी रहने की संभावना है।

बाड़मेर में सबसे अधिक व फतेहपुर में न्यूनतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क दर्ज किया गया। राज्य में कहीं कहीं हीट वेव व उष्ण रात्रि दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

जयपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। गर्मी का असर शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। जयपुर मौसम का आज दोपहर 2 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 11 और 12 मई को जयपुर जिले के आस-पास के एरिया में तेज आंधी चलने, बादल और कहीं-कहीं छुटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों में अगले दो-तीन दिन तेज हीटवेव चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी चेतावनी है।