11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
‘रोमियो’ की धुनाई, भारी पड़ी छेड़छाड़
Play video

‘रोमियो’ की धुनाई, भारी पड़ी छेड़छाड़

उदयपुर में दौलपुरा गांव में छेड़छाड़ से परेशान विवाहिता ने सरेराह रोमियो की जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  
Google source verification

उदयपुर में सलूम्बर थाना क्षेत्र के दौलपुरा में विवाहिता ने बार-बार पीछा करके तंग कर रहे एक रोमियो की जमकर धुनाई कर डाली। मारपीट के बाद गांव के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपित का नाम शिवा ढोली है और वह सलूम्बर क्षेत्र के खरका गांव का रहने वाला है। जिस महिला को वो तंग कर रहा था, वह तीन बच्चों की मां है। विवाहिता का ससुराल खरका गांव में ही है। शिवा पिछले कई दिनों से विवाहिता का पीछा कर रहा था। कई बार वह उसके घर तक जा धमका था। पीड़िता ने अपने पति के साथ मिलकर उस पर केस भी दर्ज करा रखा है।

आरोपित की हिमाकत तो देखिए कि वो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है, लेकिन फिर भी उसने विवाहिता का पीछा करना नहीं छोड़ा। फिलहाल आरोपित शिवा सलूम्बर थाना पुलिस की हिरासत में है।