2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत के इस बड़े फैसले को बदल दिया भजन लाल सरकार ने… मामला बड़ा है इस बार, बढ़ सकती है पूर्व सीएम की टेंशन

Rajasthan News: अब राजस्थान में सीबीआई कभी भी आ - जा सकेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
bhajan_lal_government_photo_2024-01-05_08-33-05.jpg

bhajan lal government

Rajasthan News: गहलोत सरकार के एक और बड़े फैसले को भजन लाल सरकार ने बदल दिया है। इस फैसले को बदले जाने के बाद अब पूर्व सीएम गहलोत और कांग्रेस दोनो टेंशन में आ सकते हैं। दरअसल मामला बड़ा है इस बार। मामला है सीबीआई से जुड़ा हुआ। सीबीआई ने पिछली सरकार के कार्यकाल में कई बार रेड। बार बार रेड करने के बाद जब विरोध होना शुरू हुआ तो सीबीआई ने अपनी रफ्तार को काबू किया। लेकिन जब सरकारी बदली और नए सीएम आए तो सीबीआई को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

दरअसल पुराने सीएम यानी अशोक गहलोत ने सीबीआई के लिए एक गाइड लाइन दी थी कि जब भी वे राजस्थान में कोई रेड करेंगी या एंट्री करेंगी तो इसके लिए पहले गहलोत सरकार को सूचना देनी होगी और परमिशन मिलने के बाद ही सीबीआई कोई एक्शन ले सकेगी। सीबीआई केंद्र सरकार के अधीन काम करती है।

लेकिन अब सरकार बदलते ही नए सीएम भजन लाल शर्मा ने सीबीआई को एक तरह से राजस्थान की नए सुरक्षा एजेंसी बना दिया है। अब राजस्थान में सीबीआई कभी भी आ - जा सकेगी। किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। किसी केस में किसी से पूछताछ करनी है तो नियमानुसार एक्शन लिया जा सकता है। इस फैसले के बाद अब पूर्व गहलोत सरकार की टेंशन बढ़ सकती है। जब सरकार मौजूद थी तभी सीबीआई ने कई बार गहलोत सरकार के मंत्रियों को घेरा था, अब तो सरकार ही नहीं है और सीबीआई को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के विधायक भी निशाने पर आ सकते हैं। यह सब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर किया जा रहा है।

Story Loader