10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शपथग्रहण समारोह : कल मंत्रियों को नहीं दिलाई जाएगी शपथ ! एमपी और छत्तीसगढ़ फॉर्मूला राजस्थान में भी हो सकता है लागू

Bhajan Lal Sharma Swearing In Ceremony : जयपुर। प्रदेश की जनता को अभी नए मंत्रियों का इंतजार करना होगा। अल्बर्ट हॉल में शुक्रवार को केवल सीएम और डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ही फॉर्मूला यहां अपनाया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली से ही नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhajan Lal Sharma Swearing In Ceremony

Bhajan Lal Sharma Swearing In Ceremony

Bhajan Lal Sharma Swearing In Ceremony : जयपुर। प्रदेश की जनता को अभी नए मंत्रियों का इंतजार करना होगा। अल्बर्ट हॉल में शुक्रवार को केवल सीएम और डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ही फॉर्मूला यहां अपनाया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली से ही नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा यूं ही अचानक मुख्यमंत्री नहीं बने, जानिए क्या बताया उनके साथ किराए के कमरे में रहे बचपन के दोस्त ने

सीएम भजन लाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित सभी प्रमुख नेता चर्चा करके मंत्रियों के नाम तय करेंगे। इसके बाद दिल्ली से नामों की घोषणा होगी। मलमास के दौरान ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 2013 में तत्कालीन राजे सरकार में भी मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई गई थी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan CM Oath Ceremony : भजनलाल शर्मा के सीएम पद की शपथ लेने पर सी.पी. जोशी का बड़ा बयान

संघ कार्यालय पर हुई चर्चा
मनोनीत सीएम भजन लाल बुधवार को आमजन और नेताओं के साथ मुलाकात के बीच सेवा सदन भी पहुंचे थे। यहां शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने वाले अतिथियों के साथ ही नए मंत्रिमंडल को लेकर प्रारंभिक चर्चा भी हुई थी। इस बार मंत्रिमंडल का स्वरूप लोकसभा चुनाव के अनुसार रखा जाएगा, ताकि पार्टी को चुनाव में इसका फायदा मिल सके।