22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजनलाल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल! इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी; मंत्री किरोड़ी का फैसला संभव

Bhajanlal Cabinet Reshuffle: भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में 30 अप्रेल से पहले फेरबदल देखने को मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 21 Apr 2025, 1:39 PM IST

cm bhajanlal sharma

cm bhajanlal sharma

Rajasthan Politics: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बाद प्रदेश के मंत्रियों के दिल्ली दौरे शुरू हो गए हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में 30 अप्रेल से पहले फेरबदल देखने को मिल सकता है। जिसमें कई चेहरे को मौका मिलेगा तो वहीं, आधा दर्जन मंत्रियों को संगठन में शिफ्ट किया जा सकता है। चूंकि कई मंत्रियों के परफॉर्मेंस से केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है।

किरोड़ी लाल का होगा फैसला

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की सीटों पर हार के बाद (करीब 11 महीने पहले) मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद वे लगातार आलाकमान के संपर्क बने हुए हैं। हालांकि कुछ दिन पहले वे हाईकमान के आदेश की बात कहते हुए विभागीय काम करते हुए भी नजर आए। इससे पहले वे संबंधित विभाग की बैठक, विधानसभा की कार्रवाई में शामिल नहीं हो रहे थे। मंत्रिमंडल की चर्चा के बीच किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके विभाग में फेरबदल किया जा सकता है।

इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी

प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर शीर्ष नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फ्री हैंड दिया गया है। ऐसे में सीएम परफॉर्मेंस के अनुसार मंत्रियों को प्रमोट कर सकते हैं। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

इसके अलावा कुछ राज्य मंत्रियों का प्रमोशन भी लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को प्रमोट किया जा सकता है। इसके साथ ही कई विधायकों को संसदीय सचिवों की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

CM के दिल्ली दौरे के बाद होगा फेरबदल

सियासी हलकों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा इसी हफ्ते एक बार फिर दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से ही नामों पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद फेरबदल की घोषणा होना तय है। गौरतलब है कि सीएम ने शुक्रवार को दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। जिसके बाद सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें : सीकर में CM भजनलाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने दिखाया काला झंडा