8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भजनलाल सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर रोडवेज बस रहेगी फ्री

Good News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Oct 2024, 12:53 PM IST

Rajasthan News: राजस्थान में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 19 अगस्त को महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का आदेश जारी किया है। महिलाएं एवं लड़कियां इस दिन प्रदेश की सीमा में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि '19 अगस्त, 2024 को प्रदेश की समस्त महिलाओं/ बालिकाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य की सीमा में संचालित समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रशासनिक एवम् वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।’

यह भी पढ़ें : Rajasthan: गांवों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे केंद्र; युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

इस दिवस पर परिचालक बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा टिकिट जारी करेगें। ET.I.M. से टिकिट जारी करेगें तथा ET.I.M. के किन्ही कारणों से क्रियाशील नही होने पर निःशुल्क / रियायती टिकट बुक से टिकिट जारी करेंगे। परिचालकों द्वारा इस एक दिवस के लिये निःशुल्क यात्रा के लिये टिकिट जारी करने में एकरूपता रखने के उद्देश्य से निम्न निर्देश प्रदान किए गए है।

19 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल की भांति इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहनों के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का होता है। बहन अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है। इस दिवस पर प्रदेश के कई इलाकों में पतंगबाजी भी की जाती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 21 जिलों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब रफ्तार पकड़ेगा PKC-ERCP योजना का काम