पत्नी बोलीं: उनकी वीरता पर गर्व-
सुरेंद्र सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बताया, उन्हें होश आने के बाद बुधवार शाम को उनसे बात हुई। बोले, मैं ठीक हूं, सभी हिम्मत रखो। वह दुर्गम इलाके में तैनात हैं इसलिए 10-15 दिन में एक बार बात होती है। मौसम साफ होने पर वह खुद ही फोन करते हैं। सुरेंद्र ने बताया है कि चीनी सैनिकों से झड़प में उनका मोबाइल व अन्य सामान गुम हो गया। चीन सीमा पर दुश्मन और मौसम दोनों का खतरा है इसलिए चिंता तो रहती है लेकिन उनकी वीरता व साहस पर सभी को गर्व है।