
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot praised Rahul Gandhi : भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के इंफाल से आज शुरू होने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 बेहद करीब हैं। जनता को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पूरी तरह प्रचार में जुट गईं हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस आम जनता को वोट में बदलने का प्रयास करेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को गिनाएगी तो भाजपा सरकार कमियों को जनता के बीच उजागर करेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मणिपुर रवाना होने के लिए कांग्रेस नेता हवाईअड्डे पहुंचे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे इतिहास बनेगा। देश के सामने जो चुनौतियां हैं उससे पूरा देश चिंतित है। संविधान की धज्जियां उड़ रहीं हैं।
अशोक गहलोत ने कहा, देशवासियों के सामने जो मूलभूत समस्याएं हैं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बिखराव, तानव, हिंसा ये समाप्त होनी चाहिए। इन हालातों में सामाजिक न्याय हर नागरिक को मिले इसके लिए राहुल गांधी ये यात्रा शुरू कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं के ये संदेश पूरे देश में जाएगा।
कांग्रेस का कैंपेन सॉन्ग रिलीज
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने कैंपेन सॉन्ग भी रिलीज़ किया है। इस गीत में यौन उत्पीड़न को लेकर महिला पहलवानों के प्रदर्शन, कोरोना काल में सामूहिक दाह संस्कार, निलंबन के खिलाफ सांसदों के विरोध प्रदर्शन को हाइलाइट किया गया। इसके साथ ही राइट टू इंफॉर्मेशन, राइट टू एजुकेशन समेत कुछ स्कीम का भी जिक्र है।
यह भी पढ़ें - Ram Mandir : राजस्थान सरकार का विशेष आदेश जारी, 22 जनवरी के दिन मंदिरों में होंंगे ये कार्य
भारत जोड़ो न्याय यात्रा क्या है जानें ?
कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म होगी। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें - Video : भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहीं वसुंधरा राजे, यह है बड़ी वजह
Updated on:
14 Jan 2024 10:03 am
Published on:
14 Jan 2024 10:01 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
