19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर के बाद सीकर पहुंची लुटेरी दुल्हन, पिलाया पति को दूध और ले गई सारा माल

लुटेरी दुल्हन: दूध में दवा मिलाकर सास व पति को किया बेहोश, शादी के 8वें दिन साथियों के साथ गहने व नकदी लेकर फरार

2 min read
Google source verification
looteri dulhan

भरतपुर के बाद सीकर पहुंची लुटेरी दुल्हन, पिलाया पति को दूध और ले गई सारा माल

जयपुर। भरतपुर के बाद सीकर के चूरू में भी लुटेरी दुल्हन ने अपना कारनामा दिखा दिया है। यहां भी लुटेरी दुल्हन ने गिरोह बनाकर शादी के नाम पर एक युवक को शिकार बना दिया। दुल्हन और उसका गिरोह शादी के महज आठ दिन के अंदर ही पीड़ित के घर से लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में हुई वारदात में गिरोह के लोगों ने पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी।

साहवा थानाधिकारी सुरेश कुमार कस्वां ने बताया कि गांव झाड़सर कांधलान निवासी राजेन्द्र जाट ने रिपोर्ट में बताया भादरा निवासी मुंशीराम मेघवाल 8 अप्रेल को तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर आया। उसने कहा कि मेरे साथ आए व्यक्ति को अपनी बहन की शादी करानी है। उनके साथ आई युवती का नाम प्रतीक्षा बताया जाता है। उसने पीडि़त के साथ शादी करवाने की बात कही व इसके बदले में एक लाख 60 हजार रुपए नकद देने को कहा। इस पर पीडि़त ने उन्हें रकम दे दी। इसके बाद उन तीनों ने प्रतीक्षा से पीड़ित की एक मन्दिर में शादी करवा दी।

पीडि़त ने बताया कि 16 अप्रेल की रात को सोते समय लुटेरी दूल्हन प्रतीक्षा ने अपने पति व सास संतोष को पीने का दूध दिया। जिसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। सुबह होश आया तो प्रतीक्षा घर से गायब मिली। वह अपने साथ डेढ़ तोला सोने के गहने व 83 हजार रुपए नकद भी ले गई। पीड़ित ने जब उसकी भाभी बताने वाली महिला को फोन किया तो उसने धमकाते हुए कहा कि पुलिस को शिकायत करोगे तो उनपर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा देंगे।

यहां शादी के ढाई माह बाद ही दुल्हन फरार

ऐसी है वारदात भरतपुर के भगवानसिंह के साथ भी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी चार नवम्बर 2021 को धौलपुर जिले की रहने वाली नीलम के साथ एक पहचान वाले सुल्तान नाम के व्यक्ति के माध्यम से हुई थी। सुल्तान ने ही 10 लाख रुपए लिए थे। शादी के बाद ढाई महीने नीलम उसके साथ रही। एक दिन अचानक रात में उसे नशीला दूध पिलाकर नकदी और जेवरात ले गई थी।