12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Loksabha Election 2024 : क्या संजना जाटव तोड़ पाएगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर कांग्रेस(Congress Party) पार्टी ने राजस्थान(Rajasthan) की 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Google source verification

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। घोषित सूची में युवा और अनुभवी नेताओं, दोनों को मौक़ा दिए जाने की कोशिश की गई है। इन सभी के बीच सबसे चौंकाने वाला नाम भरतपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार संजना जाटव (Sanjana Jaatav) का रहा है।

 

दरअसल, संजना जाटव (Rajasthan Political Update) की उम्र महज़ 25 वर्ष की है, जो ना सिर्फ राजस्थान ( Rajasthan Election) के लिए अब तक घोषित कांग्रेस (Congress Candidates) के 10 उम्मीदवारों में सबसे कम हैं, बल्कि भाजपा के घोषित 15 उम्मीदवारों से तुलना में भी वे ही सबसे युवा उम्मीदवार हैं।

 

संजना जाटव की उम्मीदवारी घोषित होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के सबसे चर्चित नेताओं में से एक पूर्व डिप्टी सीएम पायलट (Sachin Pilot) के नाम एक रिकॉर्ड की भी चर्चा होने लगी है। दरअसल, सचिन पायलट ने अपने करियर का पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 (Loksabha Election 2024) में दौसा सीट से लड़ा था। महज़ 26 वर्ष की उम्र में इस चुनाव को जीतकर तब वे लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।