
गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे के बीच चल रहे विवाद को लेकर 36 कौम की पंचायत हुई। भरतपुर के कुम्हेर उपखंड के गांव पेंगोर में माता चामुंडा के मंदिर पर 36 कौम की पंचायत में भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के विवाद पर चर्चा हुई। जिसमें लोगों ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक बड़ी पंचायत होगी। विवाद का समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद 51 सदस्यों की कमेटी ने पूर्व राज परिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात की।
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने 51 सदस्यों की कमेटी से 24 मई को कोर्ट के फैसला आने तक धैर्य बनाकर के रखने के लिए कहा। कुम्हेर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह मेहरावर ने बताया कि पूर्व राज्य परिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद पर पंचायत संपन्न हुई।
प्रताप सिंह मेहरावर का कहना है कि इस पंचायत में लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। पंचायत में कहा गया कि महाराज विश्वेंद्र सिंह सभी समाज की नाक हैं। उनके साथ अन्याय होगा तो वह सहन नहीं किया जाएगा। बच्चा-बच्चा जाट समाज का पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ है। हालांकि, पंचायत में शामिल लोगों ने फैसला किया है की इस विवाद को सुलझाने के लिए आने वाले दिनों में एक बड़ी पंचायत होगी।
Published on:
22 May 2024 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
