Jaipur News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार एएसआइ बलबीर सिंह के खोह नागोरियान थाने में स्थित अनुसंधान कक्ष में 1.18 लाख रुपए और मिले हैं। बता दें कि एसीबी ने बुधवार को आरोपी एएसआइ को गिरफ्तार किया था, तब थाना परिसर में बने उसके क्वार्टर में 1.82 लाख रुपए रिश्वत राशि के अलावा और मिले थे।