3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kirodi Lal Meena: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना की बिगड़ी तबीयत, SMS अस्पताल में भर्ती

Kirodi Lal Meena Latest News: जानकारी के मुताबिक देर रात कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kirodi Lal Meena

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (फाइल फोटो)

जयपुर। राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीना की तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, किरोड़ी लाल मीना के समर्थक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक देर रात कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एसएमएस की मेडिकल आईसीयू में किरोड़ी लाल मीना का उपचार जारी है।


यह भी पढ़ें: दौसा में क्यों हारे किरोड़ी के भाई जगमोहन, आखिर कहां हुई चूक? चर्चा में ये कारण

बताया जा रहा है कि गेस्ट्रोएंट्रोलाइटिस्ट यानी एसिडिटी की परेशानी के चलते किरोड़ी मीना की देर रात खराब हुई। फिलहाल, किरोड़ी मीना की हालत स्थिर बनी हुई है और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी के निर्देशन में किरोड़ी का उपचार चल रही है। इधर, किरोड़ी मीना की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत की बढ़ेगी मुश्किलें! अब राजस्थान पहुंचेगी दिल्ली पुलिस की जांच

Story Loader