5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा फैसला, फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में वृद्धि

राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Apr 16, 2023

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए दृष्टिकोण के साथ आपराधिक मामलों की जांच एवं मॉनिटरिंग करने के साथ ही अपराधियों को सजा दिलवाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें, ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो।

अधिकारी स्तर - पहले - अब
पुलिस महानिदेशक 1 लाख - 5 लाख
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 50 हजार - 1 लाख
पुलिस रेंज महानिरीक्षक 10 हजार - 50 हजार
जिला पुलिस अधीक्षक 5 हजार - 25 हजार