8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब इन दो जिलों में सरकारी विद्यालयों के बदले जाएंगे पुराने नाम

प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों एवं चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
84817_homepage_6b3d9988-2d83-4526-9894-aad4d2b92cd1.jpg

जयपुर. प्रदेश में अब विद्यालयों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किए जाऐंगे। यह फैसला शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिया गया है। यह निर्णय फिलहाल राजसमंद और चुरू
के राजकीय विद्यालयों का नामकरण को लेकर लिया गया है। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम करने के प्रस्तावों का अनुमोदन भी हो गया है।


प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों एवं चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा राजसमंद जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। चुरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोगा भरथरी (तहसील सरदारशहर) का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

बैठक में समिति सदस्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय एवं सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।