30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे की ‘राजस्थान’ को बड़ी सौगात… इस मार्ग पर दौड़ेंगी एक दर्जन नई ट्रेन

राजस्थान की जनता को रेलवे बोर्ड ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को जयपुर में अंतर रेलवे समय सारिणी समन्वय सम्मेलन में बताया कि एक दर्जन नई ट्रेन प्रदेश के इस मार्ग पर दौड़ेने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 13 Apr 2024, 9:41 AM IST

indian_railways.jpg

राजस्थान की जनता को रेलवे बोर्ड ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे अधिकारियों का शुक्रवार जयपुर में अंतर रेलवे समय सारिणी समन्वय सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे जल्द ही देशभर में 200 से अधिक नई ट्रेनें संचालित करने जा रहा है। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे में एक दर्जन नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी।


रेलवे अधिकारियों ने संपन्न अंतर रेलवे समय सारिणी समन्वय सम्मेलन में कहा कि रेलवे नई ट्रेनें संचालित करेगा। इसमें वंदेभारत, अमृतभारत ट्रेन समेत सेमी हाईस्पीड व सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस के अलावा डेमू मेमू ट्रेनें भी शामिल होंगी। इससे उत्तर पश्चिम रेलवे को भी नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। सम्मेलन में रेलवे के परिचालन विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रेन संचालन में जोनल रेलवे के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने और यात्री गाड़ियों के संचालन समय में कमी करने के दिशा निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में 'स्टार प्रचारक' अपनी ही सीटों पर फंसे... भाजपा-कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों के नहीं हुए दौरे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग