12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से बड़ी खबर :​ दिल्ली पहुंचे पायलट व डोटासरा, अब होने जा रहा ये …

कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोटासरा व पायलट दिल्ली पहुंच गए है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस हाईकमान कामकाज को लेकर फीडबैक लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10.30 से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिफ्टी सीएम सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व अन्य मौजूद रहेंगे।

बता दें मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी महासचिवों और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद पहली बार महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।