14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर आई बड़ी खबर

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। 22 नए मंत्रियों को राजभवन में शुनिवार को शपथ दिलाई गई। अब शपथ के साथ ही महकमों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि मंत्रियों को विभाग आवंटन में कुछ समय लग सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 31, 2023

bhajan_lal_sharma.jpg

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। 22 नए मंत्रियों को राजभवन में शुनिवार को शपथ दिलाई गई। अब शपथ के साथ ही महकमों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि मंत्रियों को विभाग आवंटन में कुछ समय लग सकता है। सूत्रों की मानें तो किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल और मदन दिलावर को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुछ महत्वपूर्ण महकमे सीएम के पास रहेंगे। साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री को भी महत्वपूर्ण महकमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन पहले ही दिल्ली गए थे। सूचना आ रही है कि दिल्ली में उन्होंने मंत्रिमंडल के नामों पर मुहर के साथ ही महकमों को लेकर भी चर्चा हो चुकी है।

पांच जनवरी को होन हैं उप चुनाव

राजस्थान की श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को उप चुनाव होना है। पार्टी ने बिना चुनाव जीते ही सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है। ऐसे में पार्टी यहां उप चुनाव होने का इंतजार भी कर सकती है। संभवत: यह पहला मौका है, जबकि उप चुनाव के प्रत्याशी को सरकार ने पहले ही मंत्री बना दिया हो।

इन महकमों पर है सबकी नजर

महकमों की बात की जाए तो वित्त, गृह, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार, स्वास्थ्य, यूडीएच, पंचायती राज जैसे बड़े महकमे पर सभी की नजर है। मगर जिस तरह से दिल्ली ने ही मंत्रियों के नाम तय किए हैं, ठीक उसी तरह विभागों का बंटवारा भी दिल्ली के स्तर पर ही तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-झोपड़ी में रहने वाला यह शख्स बना भजन लाल सरकार में मंत्री, आज भी परिवार संग खुद करता है खेती