12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोपड़ी में रहने वाला यह शख्स बना भजन लाल सरकार में मंत्री, आज भी परिवार संग खुद करता है खेती

राजस्थान की भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 5 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। लेकिन खास बात यह है कि 17 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री पद मिला है। इनमें कई नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 30, 2023

झोपड़ी में रहने वाला यह शख्स बना भजन लाल सरकार में मंत्री, आज भी परिवार संग खुद करता है खेती

झोपड़ी में रहने वाला यह शख्स बना भजन लाल सरकार में मंत्री, आज भी परिवार संग खुद करता है खेती

राजस्थान की भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 5 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। लेकिन खास बात यह है कि 17 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री पद मिला है। इनमें कई नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

भजन लाल मंत्रिमंडल में कई नाम चौंकाने वाले हैं। मगर एक विधायक ऐसा भी है जो आज भी एक झोपड़ी में रहता है और खुद परिवार के साथ खेती करता है। चार बार के इस विधायक को जैसे ही पार्टी ने मंत्री बनाया तो इनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ये हैं झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी। खराड़ी कोटड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर नीचला फला में रहते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वे खुद खेती करते हैं और उनका परिवार खेती पर ही आश्रित है।

कभी पद की दावेदारी नहीं

खराड़ी चौथी बार विधायक बने हैं, लेकिन उन्होंने कभी पद के लिए दावेदारी नहीं की। छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया और आज मंत्री बने हैं। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवार्ड मिला था। बाबूलाल को भाजपा ने छह बार टिकट दिया। वे चार बार जीते। 12वीं, 13वीं और 15वीं विधानसभा के बाद अब 16वीं विधानसभा में झाडोल सीट से जीतकर पहुंचे हैं।

वनवासी कल्याण परिषद में बनाया सुपरवाइजर

खराड़ी की संघ में अच्छी पकड़ है। संघ की शिक्षा पूरी होने के बाद उन्हें आरएसएस की वनवासी कल्याण परिषद में सुपरवाइजर बनाया गया। खराड़ी को भाजयुमो का उस क्षेत्र का अध्यक्ष बना दिया। वे जिला परिषद सदस्य और बाद में कोटड़ा के प्रधान बने। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां एक बार उनके आवास पर गए तो उनका सादगी भरा जीवन देखकर दंग रह गए थे।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Cabinet Expansion: भजन लाल का ऐसा है मंत्रिडमंडल, नजर आई 'सोशल इंजीनियरिंग'

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग