
चार महीने से प्रीकॉशन डोज पर जोर, अब तक दो लाख 61 हजार को लगा
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1 हजार 334 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,42,742 हो गई है।
वहीं एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 432 हो गई है। मामलों के आधार पर दैनिक सकारात्मकता दर (1.52%) है और बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,557 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.95% है और दैनिक सकारात्मकता दर 1.52% बताई गई है।
COVID-19 टीकाकरण कवरेज 219.56 करोड़ (2,19,56,41,807) से अधिक
रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 219.56 करोड़ (2,19,56,41,807) से अधिक हो गया है।
12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.12 करोड़ (4,12,35,971) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।
राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 69 नए मरीज
राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 69 नए कोरोना मरीज मिले है। अजमेर और जयपुर में सबसे ज्यादा 13-13 नए केस मिले है। वहीं जोधपुर, पाली, कोटा, सिरोही में 7-7,उदयपुर 4, करौली 3,अलवर, चित्तौड़गढ़,सीकर में 2-2,दौसा, झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला हैं।
पिछले 24 घंटों में 39 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब कोरोना एक्टिव केस 391 हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण से 9644 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published on:
24 Oct 2022 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
